भारत के अग्रणी क्रेडिट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म CheQ ने AU Small Finance Bank (AU SFB) के साथ साझेदारी में CheQ AU क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह अपनी तरह का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसका उद्देश्य पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाना, रिवॉर्ड्स को अधिकतम करना और उपभोक्ताओं को एक समग्र डिजिटल क्रेडिट अनुभव प्रदान करना है। इस लॉन्च के साथ CheQ अब केवल बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहकर क्रेडिट कार्ड इश्यूअंस और रिवॉर्ड्स-आधारित कॉमर्स के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रहा है।
कंपनी के अनुसार, 15 मिलियन से अधिक क्रेडिट कार्ड्स और 4 मिलियन यूज़र्स से मिले डेटा के आधार पर यह कार्ड तैयार किया गया है। मौजूदा क्रेडिट सिस्टम में रिवॉर्ड्स के बिखराव, जटिल रिडेम्पशन और बदलते उपभोक्ता व्यवहार के अनुरूप सेवाओं की कमी जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्ड को डिजाइन किया गया है।
LED-पावर्ड टैप फीचर के साथ आधुनिक भुगतान अनुभव
CheQ AU क्रेडिट कार्ड की सबसे खास विशेषता इसका LED-पावर्ड टैप इंटरैक्शन है। हर बार कार्ड टैप करने पर इसमें लगी इन-बिल्ट LED जल उठती है, जो POS मशीन के NFC फील्ड से संचालित होती है और बिना बैटरी के काम करती है। यह फीचर भुगतान प्रक्रिया को अधिक विज़ुअल, आधुनिक और आकर्षक बनाता है।
CEO और बैंक प्रमुख ने बताया इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम
CheQ के फाउंडर और CEO Aditya Soni ने कहा कि क्रेडिट कार्ड्स लंबे समय से लगभग अपरिवर्तित रहे हैं, लेकिन CheQ ने वास्तविक यूज़र व्यवहार को समझते हुए इस सोच को बदलने का प्रयास किया है। वहीं AU SFB के फाउंडर, MD और CEO Sanjay Agarwal ने इसे कस्टमर-फर्स्ट बैंकिंग के तहत एक महत्वपूर्ण नवाचार बताया, जो नए दौर के ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू प्रदान करेगा।
एकीकृत रिवॉर्ड सिस्टम के साथ मिलेगा अधिक लाभ
इस क्रेडिट कार्ड के जरिए सभी रिवॉर्ड्स को CheQ ऐप में एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को जटिलता से राहत मिलेगी। ग्राहक Apple प्रोडक्ट्स, Amazon, Flipkart, Zomato, BigBasket और CheQ Travel जैसी सेवाओं पर 12% तक रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रोज़मर्रा के खर्चों पर 5%, UPI ट्रांजैक्शन पर 2.5% और अन्य खर्चों पर 1% रिवॉर्ड्स मिलेंगे। ये सभी रिवॉर्ड्स CheQ पॉइंट्स के रूप में मिलेंगे, जिन्हें एक ही इकोसिस्टम में आसानी से रिडीम किया जा सकेगा।
ट्रैवल और गिफ्ट कार्ड्स में आसान रिडेम्पशन
कार्डधारक 40 से अधिक भारतीय ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड्स के लिए अपने पॉइंट्स रिडीम कर सकते हैं या CheQ Travel प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म इंस्टैंट रिडेम्पशन और लोएस्ट प्राइस गारंटी के साथ आता है, जिससे रोज़मर्रा के खर्च को ट्रैवल अनुभव में बदला जा सकता है।
Visa और RuPay के साथ मल्टी-यूज़ कार्ड
CheQ AU क्रेडिट कार्ड को मल्टी-नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जिसमें ग्लोबल ट्रांजैक्शंस के लिए Visa और UPI एवं घरेलू उपयोग के लिए RuPay शामिल है। इससे एक ही कार्ड के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, QR पेमेंट और ट्रैवल जैसी सभी जरूरतें पूरी की जा सकेंगी।
आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और ऑफर्स
इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन 28 अप्रैल 2026 से CheQ ऐप पर शुरू होंगे। कार्ड का वार्षिक शुल्क ₹499 रखा गया है, जिसे ₹3 लाख के वार्षिक खर्च पर माफ किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहकों को ₹695 मूल्य की EazyDiner मेंबरशिप वेलकम बेनेफिट के रूप में मिलेगी। LED वर्ज़न के लिए ₹999 का एक अतिरिक्त शुल्क है, जिसे 31 मई 2026 तक CheQ ग्राहकों के लिए माफ किया गया है।
