राजधानी Lucknow में सोमवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है और हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

सीएम योगी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
