Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद पर बरसे सीएम योगी

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद पर बरसे सीएम योगी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति किसी सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बयान केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश और विश्वास का भी अपमान है।

सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का जवाब समय आने पर जरूर देगी। उन्होंने राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular