Mouni Roy ने 14 मई को अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की। इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की चर्चा तब तेज हो गई थी, जब यूजर्स ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं।
हालांकि तलाक की घोषणा के बाद मौनी ने फिर से सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया। लेकिन इस पूरे मामले के बीच Disha Patani सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कई यूजर्स ने बिना किसी ठोस सबूत के दिशा को मौनी और सूरज के रिश्ते टूटने से जोड़ना शुरू कर दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों और मीम्स का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने दिशा को “होम ब्रेकर” तक कहना शुरू कर दिया।
दिशा पाटनी के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर लगातार कमेंट्स किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा, “करा दी ना मौनी और सूरज की लड़ाई”, जबकि कई लोगों ने उनसे सूरज को अनफॉलो करने की वजह पूछी। वहीं कुछ लोगों ने मौनी और सूरज के तलाक के लिए भी दिशा को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की।
बता दें कि मौनी रॉय और दिशा पाटनी काफी करीबी दोस्त मानी जाती हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन, पार्टियों और इवेंट्स में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के पोस्ट्स में दिखाई देती रही हैं। इसी दोस्ती को लेकर अब कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बेसलेस थ्योरी और मीम्स शेयर कर रहे हैं।
