Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में शुक्रवार को Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच आईपीएल मुकाबले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
पुलिस के मुताबिक, इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूल वाहन और शव वाहन को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से निकाला जाएगा।
प्रमुख डायवर्जन और रूट प्लान
- कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात को किसान पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- कानपुर रोड तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और अयोध्या रोड जाने वाले वाहनों को बाराबिरवा, बंगला बाजार, तेलीबाग और 1090 चौराहे से होकर भेजा जाएगा।
- गोसाईंगंज-सुल्तानपुर रोड से आने वाले बड़े और कॉमर्शियल वाहन अमूल डेयरी मोड़ से अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें वृंदावन योजना या किसान पथ की ओर मोड़ा जाएगा।
- उतरेटिया अंडरपास से शहीद पथ होकर अहिमामऊ, कमता और अयोध्या रोड की ओर बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
- हुसड़िया अंडरपास से अहिमामऊ और कानपुर रोड की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन 1090 चौराहे से होकर जा सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहे से बड़े वाहन अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड और कानपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें करियप्पा, तेलीबाग और बाराबिरवा रूट से निकाला जाएगा।
- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन अमूल तिराहे से अहिमामऊ चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। लुलु मॉल मोड़ से शहीद पथ होकर आगे बढ़ सकेंगे।
- पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे और प्लासियो तिराहे से नहीं जा सकेंगे। उन्हें अहिमामऊ से डायवर्ट किया जाएगा।
- कमता शहीद पथ तिराहे से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर पाएंगे।
- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो मॉल की तरफ यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों को एचसीएल तिराहा और संस्कृत तिराहा होकर भेजा जाएगा।
पुलिस ने मैच देखने आने वाले दर्शकों से अपील की है कि वे समय से पहले निकलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
