रिपोर्ट – अजय पाल यादव
उत्तर प्रदेश के बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एसेसरीज की दुकान में भयंकर आग लग गई, भीषण आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एजेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू- धू कर जलने लगी, इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार दुकान मुकुल कुमार अग्रवाल पुत्र आनंद प्रकाश निवासी खांडसाड़ी मोहल्ला थाना कोतवाली जिला बदायूं की है, बताया जा रहा है की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।
आग लगने की सूचना पर काफी देर तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया, वहीं पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई, लोगों को अनहोनी का डर सताने लगा।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग और थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना पड़ा हादसा हो सकता था, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
