Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद आग हादसा: सीएम योगी सख्त, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश..

गाजियाबाद आग हादसा: सीएम योगी सख्त, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश..

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में लगी भीषण आग के मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तत्काल संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई, जिससे कई फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular