रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय
हमीरपुर (मौदहा)। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
आज उप जिलाधिकारी मौदहा एवं क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त / भ्रमण किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत किया। व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु आमजन को जागरूक किया गया।
