Homeखेल कूदआईपीएल 2025: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को सौंप दी ये...

आईपीएल 2025: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को सौंप दी ये बड़ी ज़िम्मेदारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. इस बात की जानकारी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने ऑफ़िशियल एक्स हैंडल पर साझा की है.

विराट कोहली ने कहा, “रजत, मैं और पूरी टीम आपके साथ है.”वहीं, आरसीबी के पूर्व कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसिस ने रजत पाटीदार को बधाई दी.रजत पाटीदार ने कहा, “कई लीजेंड्स ने आरसीबी की कप्तानी की है. मैं यह ज़िम्मेदारी पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

रजत पाटीदार चौथे ऐसे अनकैप्ड क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक बनाया है. अनकैप्ड का मतलब ऐसे भारतीय खिलाड़ी, जो अपने देश के लिए इन तीनों (टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट) में से किसी भी फॉर्मेट में न खेले हों.

रजत पाटीदार का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 1 जून 1993 को हुआ. उनका पूरा नाम रजत मनोहर पाटीदार है.

वह मध्य प्रदेश के एक व्यवसायी परिवार से हैं. वो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं.अगर गेंदबाज़ी का मौक़ा मिले, तो वह राइट-आर्म-ऑफ़ब्रेक गेंद डाल सकते हैं.उन्होंने 2015-16 में रणजी ट्रॉफ़ी से अपने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी.मध्य प्रदेश के लिए पहला ज़ोनल टी-20 लीग मैच आठ जनवरी 2018 को खेला था.

RELATED ARTICLES

Most Popular