Homeमनोरंजनबॉलीवुड में ‘Alpha Male” ट्रेंड पर बोले Karan Johar..

बॉलीवुड में ‘Alpha Male” ट्रेंड पर बोले Karan Johar..

मुंबई | एंटरटेनमेंट डेस्क

The Week को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि थिएटर्स में रिलीज हो रही ज्यादातर फिल्में एक ही फॉर्मूले पर बन रही हैं।उन्होंने इसे “हर्ड मेंटैलिटी” बताते हुए कहा—“एक फिल्म हिट होते ही उसी तरह की कई फिल्में बनने लगती हैं। हीरो का गुस्सा, स्लो मोशन एंट्री, लंबी दाढ़ी और सिगरेट—यही मर्दानगी का पैमाना बना दिया गया है।”

 ‘रॉकी और रानी…’ पर मिली आलोचना

करण ने अपनी फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने एक पुरुष किरदार को क्लासिकल डांस करते दिखाया, तो उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी।
उन्होंने कहा—“अगर मैं अपने विश्वास के साथ खड़ा नहीं रहूंगा, तो फिर फिल्में बनाने का मतलब ही क्या है? मैं खुद को फेमिनिस्ट मानता हूं।”

 ‘एनिमल’ के बाद बढ़ा ट्रेंड

हाल के समय में “माचो” और एग्रेसिव हीरो का ट्रेंड काफी बढ़ा है, जिसे Animal से जोड़ा जा रहा है।इस फिल्म में Ranbir Kapoor का डार्क और हिंसक किरदार काफी चर्चा में रहा, जिसके बाद इसी तरह की कहानियों का चलन बढ़ा है।

OTT पर मिल रही विविधता

करण जौहर का मानना है कि जहां थिएटर में फॉर्मूला बेस्ड कंटेंट हावी है, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर अभी भी अलग और गहराई वाली कहानियों के लिए जगह बनी हुई है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें Ananya Panday और Lakshya नजर आएंगे।
इसके अलावा उनकी फिल्म ‘नागज़िला’ में Kartik Aaryan मुख्य भूमिका में होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular