Homeउत्तर प्रदेश2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ कायस्थ समाज, लखनऊ की सीटों...

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ कायस्थ समाज, लखनऊ की सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कायस्थ समाज की ओर से इंदिरा नगर स्थित Hotel Jayati Oasis Inn में “वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका व कायस्थ मांगे अपना अधिकार” विषय पर एक अहम परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और विभिन्न विधानसभा सीटों पर मजबूत कायस्थ प्रत्याशी उतारने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से योग्य और सक्रिय प्रत्याशियों के चयन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज के हित में सकारात्मक सुझाव देने की अपील की। बैठक में मौजूद विभिन्न कायस्थ संगठनों और समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार सौंपा गया। इसके बाद लखनऊ की अलग-अलग विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। मध्य विधानसभा सीट से आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, उत्तरी विधानसभा से मनोज कृष्ण श्रीवास्तव, कैन्ट विधानसभा से अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिमी विधानसभा से सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नाम प्रस्तावित किए गए।

प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने सभी संभावित उम्मीदवारों का स्वागत किया। हालांकि लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र से वर्तमान विधायक कायस्थ समाज से जुड़े होने के कारण फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी घोषित प्रत्याशियों को माला और पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सभी उम्मीदवारों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आलोक भटनागर, राजेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश खरे, मनोज सक्सेना, सचिन, आलोक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सचिन लाल, आनन्द कुमार, शरद, नरेश प्रधान, विमलेश, विनोद श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सुनीता श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, डॉ. नविता श्रीवास्तव और अमृता समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने सभी संभावित प्रत्याशियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने सभी से 11 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों से 51 सम्मानित लोगों की सूची तैयार करने, कैंप कार्यालय तय करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी नरेश प्रधान ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular