रिपोर्ट : शिवाकांत पाण्डेय
कुशीनगर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 104 डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने और ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई से पहले सभी डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।
पुलिस ने BNS की धाराओं 126(2), 223B, 292, 293 समेत ध्वनि नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। एक साथ 104 मुकदमे दर्ज होने के बाद डीजे संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।कुशीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
