Homeउत्तर प्रदेशछठी मइया के पारंपरिक गीतों से गूंजे घाट, व्रती महिलाओं ने डूबते...

छठी मइया के पारंपरिक गीतों से गूंजे घाट, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

रिपोर्ट : प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ में सुबह से आसमान में हल्की धुंध छाई हुई है। इसके कारण हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसमें पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक है। शहर का औसत AQI 201 के साथ खराब स्थिति में है। सबसे खराब हालत लालबाग 293 AQI के साथ ऑरेंज जोन में है।

अलीगंज 282, तालकटोरा 222 भी ऑरेंज जोन के साथ खराब श्रेणी में AQI है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 145, गोमतीनगर 154 व कुकरैल के मॉनिटरिंग स्टेशन का AQI 109 के साथ यलो जोन में बना हुआ है। रविवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का AQI 211 के साथ खराब जोन में रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में सुबह के समय में धुंध बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 51 फीसदी रही।

बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक पारा गिरेगा

अब लखनऊ के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

पहाड़ों पर होने वाली इस बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं सर्द हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा। इन्हीं हवाओं के चलते नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत यानी 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा और सुबह-शाम की ठंड में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular