Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में बढ़ी भीषण गर्मी, आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है...

लखनऊ में बढ़ी भीषण गर्मी, आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम आर्द्रता 59 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अगले पांच दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहने की आशंका है। लू की स्थिति भी बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश और लखनऊ में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है, जिससे जून माह का सबसे अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना बन रही

RELATED ARTICLES

Most Popular