Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, दिया ईंधन बचत और...

लखनऊ में 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: प्रिया ए. शुक्ला

Lucknow में शुक्रवार सुबह पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। जिले के करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे और लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

यह विशेष साइकिल अभियान जिला जज Malkhan Singh के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान को Justice Rajesh Chauhan ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुबह करीब 9 बजे डालीबाग क्षेत्र से जजों का दल साइकिल पर कोर्ट के लिए निकला। इस दौरान न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल का अधिक इस्तेमाल करें, ताकि ईंधन की बचत हो और प्रदूषण को कम किया जा सके।

जस्टिस राजेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। वहीं जिला जज मलखान सिंह ने कहा कि न्यायपालिका सिर्फ कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभा रही है।

जजों की यह साइकिल यात्रा शहर में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular