Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस का किराया घटा, अब 151 रुपये में...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस का किराया घटा, अब 151 रुपये में होगा सफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लखनऊ से कानपुर के बीच एक्सप्रेसवे से संचालित रोडवेज बसों के किराये में एक बार फिर बदलाव किया है। सोमवार को जारी सूची में कानपुर तक का किराया 155 रुपये तय किया गया था, लेकिन मंगलवार को संशोधित दर जारी कर किराया घटाकर 151 रुपये कर दिया गया है।

वहीं, पुराने हाईवे मार्ग से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया 123 रुपये ही रखा गया है। ऐसे में यात्रियों के पास अब तेज सफर के लिए एक्सप्रेसवे और कम किराये में यात्रा के लिए पुराने हाईवे मार्ग का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

45 से 50 मिनट कम होगा सफर

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बस से यात्रा करने पर यात्रियों को करीब 45 से 50 मिनट का समय बचेगा। तेज और सुविधाजनक सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेसवे रूट की बसों के लिए 151 रुपये का टिकट लेना होगा।

वहीं, कम किराये में यात्रा करने वाले यात्री पुराने हाईवे मार्ग से संचालित बसों में 123 रुपये में सफर कर सकेंगे।

ई-टिकटिंग मशीनों में अपडेट हुआ किराया

परिवहन निगम ने सभी ई-टिकटिंग मशीनों में संशोधित किराये की नई दरें अपडेट कर दी हैं। अब यात्रियों से एक्सप्रेसवे रूट पर यात्रा के लिए 151 रुपये और पुराने हाईवे मार्ग की बसों में 123 रुपये किराया लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular