Homeउत्तर प्रदेशLucknow :नाबालिग से शोषण और ब्लैकमेल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Lucknow :नाबालिग से शोषण और ब्लैकमेल, आरोपी महिला गिरफ्तार

लखनऊ। Lucknow में 17 वर्षीय छात्र के शोषण और ब्लैकमेल के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला अतीका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला किशोर को बहाने से Nainital ले गई, जहां एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

पीड़ित के परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। महिला ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से किशोर को मैसेज और कॉल कर पैसे मांगे।

लापता होने के बाद खुला मामला

एफआईआर के अनुसार, 17 फरवरी को किशोर घर से निकला और लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि किशोर अपने दोस्त के घर आता-जाता था, जहां से दोस्त की भाभी अतीका उसे अपने साथ ले गई थी।

पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घर लौटने के बाद वह डरा-सहमा था और उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

 वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी

किशोर ने बताया कि नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

 पॉक्सो एक्ट में केस, जांच जारी

मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर वसूली, मारपीट, धमकी और POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


RELATED ARTICLES

Most Popular