Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में भीषण गर्मी के चलते 22 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित

लखनऊ में भीषण गर्मी के चलते 22 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित

लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी शैक्षिक बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की पुष्टि जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular