Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर लगा नया होर्डिंग, 2027 में अखिलेश को...

लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर लगा नया होर्डिंग, 2027 में अखिलेश को CM बनाने का दावा

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ में होर्डिंग के जरिए सियासी संदेश देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को छोटी दीपावली के मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर एक नया होर्डिंग लगाया गया। इसके जरिए सवर्णों को PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के साथ जोड़ने का संदेश दिया गया है। होर्डिंग में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया गया है।

होर्डिंग पर लोक भवन की तस्वीर लगाई गई है। इसके साथ ही लोक भवन की दूरी शून्य किलोमीटर (0 KM) दिखाई गई है। इस पर स्लोगन लिखा है- ‘सवर्ण चाह दिखाएगा, PDA CM बनाएगा, अखिलेश भैया को 2027 में अवश्य मुख्यमंत्री बनाएगा।’ यह होर्डिंग सपा नेता डॉ. राहुल शुक्ला ने लगवाया है।

सबको साथ लेकर चलने का नाम है PDA

होर्डिंग लगवाने वाले डॉ. राहुल शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वह बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और युवाओं के साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य की भी चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि PDA का मतलब ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है।

डॉ. राहुल शुक्ला के मुताबिक, इसी सोच के साथ समाजवादी पार्टी के परचम तले हर वर्ग और समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर सामने आएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular