Homeउत्तर प्रदेशमेरी क्लेयर पेरिस ने बुनियाद एकेडेमी के बच्चों को दिया फ्री हेयरकट,...

मेरी क्लेयर पेरिस ने बुनियाद एकेडेमी के बच्चों को दिया फ्री हेयरकट, कराया विशेष स्वागत

लखनऊ। हजरतगंज स्थित मेरी क्लेयर पेरिस में शनिवार को एक विशेष सामाजिक पहल के तहत जानकीपुरम विस्तार स्थित बुनियाद एकेडेमी के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क हेयरकट की सुविधा प्रदान की गई।

इस दौरान अंजली, मधु, लक्ष्मी, रोहिनी, आराध्या, अनन्या, शैलेंद्री, सपना, आरोही, अश्विनी, शिल्पी, विशाल, काजल, बबलू, सत्यम, अक्षय और सोम सहित कई बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं सोनम और आयुषी के साथ इस पहल का लाभ उठाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक फ्री हेयरकट का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। बुनियाद एकेडेमी की डायरेक्टर डॉ. अर्चना सक्सेना ने इस सराहनीय पहल के लिए मेरी क्लेयर पेरिस के ओनर अंकुश मित्तल एवं पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें विशेष महसूस कराते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular