Homeउत्तर प्रदेशसमाधान दिवस में दिखा मेरठ डीएम का मानवीय चेहरा, बुजुर्ग महिला को...

समाधान दिवस में दिखा मेरठ डीएम का मानवीय चेहरा, बुजुर्ग महिला को खिलाए काजू-बिस्किट

सरधना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मेरठ के जिलाधिकारी विजय कुमार का मानवीय चेहरा देखने को मिला। अपनी समस्या लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला को डीएम ने पहले काजू, बादाम और बिस्किट खाने के लिए दिए। इस दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी वहां मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, संपूर्ण समाधान दिवस में एक वृद्ध महिला अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी। महिला को देखकर डीएम विजय कुमार ने उसे खाने के लिए काजू, बादाम और बिस्किट दिए। हालांकि महिला ने यह कहते हुए खाने से मना कर दिया कि उसके दांत नहीं हैं और वह इन्हें नहीं खा पाएगी। इस पर उसने चाय की इच्छा जताई।

महिला की बात सुनकर डीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “अम्मा, पहले थोड़ा खा लीजिए, चाय भी मंगवा देते हैं।” अधिकारियों के इस व्यवहार की लोगों ने सराहना की और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

इस दौरान डीएम ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश, पेंशन संबंधी समस्याएं, राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विकास और चकबंदी विभाग से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular