राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनका यह प्रवास 24 मई से 26 मई तक रहेगा। इस दौरान वे निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य) में हिस्सा लेंगे।
यह प्रशिक्षण वर्ग 21 मई से 11 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच बौद्धिक सत्र, संवाद कार्यक्रम और मार्गदर्शन देंगे। संगठन स्तर पर उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में संगठन और सरकार के बीच समन्वय के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। बैठकों में संघ के प्रचारकों से जमीनी स्तर का फीडबैक लिया जाएगा, जिसके आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख भविष्य की संगठनात्मक दिशा और कार्य विस्तार को लेकर भी अहम संकेत दे सकते हैं। इससे पहले भी फरवरी 2026 में Mohan Bhagwat लखनऊ आए थे, जहां उन्होंने कई संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लियाp था।
