टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने रिश्ते को खत्म करने की पुष्टि की है। कपल ने साफ किया है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और वे इस प्रक्रिया को निजी और शांतिपूर्ण तरीके से संभाल रहे हैं।
अपने बयान में मौनी और सूरज ने कहा कि वे भले ही अब अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हों, लेकिन आपसी सम्मान और समझदारी बनी रहेगी। दोनों ने यह भी अपील की कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत अफवाहें न फैलाई जाएं।
इस घोषणा के बाद मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया और पुराने कमेंट्स को भी छुपा दिया। इसके बाद यूजर्स ने उनके पुराने पोस्ट्स पर जाकर लगातार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई।
इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले में एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम भी घसीट लिया और उन पर बिना किसी आधार के आरोप लगाने लगे। हालांकि मौनी रॉय और दिशा पाटनी लंबे समय से करीबी दोस्त मानी जाती हैं और कई मौकों पर दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी नजर आ चुकी है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात साल 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और लंबे रिलेशन के बाद 2022 में गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से शादी हुई थी।
अब इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और फैंस भी इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
