Homeउत्तर प्रदेशफीनिक्स पलासियो का तीन दिवसीय मदर्स डे उत्सव संपन्न, आर्ट व फैमिली...

फीनिक्स पलासियो का तीन दिवसीय मदर्स डे उत्सव संपन्न, आर्ट व फैमिली एक्टिविटीज ने जीता दिल

Phoenix Palassio द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मदर्स डे उत्सव का सफल समापन हो गया। इस खास आयोजन में परिवारों को आर्ट, क्रिएटिविटी, फैमिली एंटरटेनमेंट और शॉपिंग का यादगार अनुभव मिला। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पूरे परिवार ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

उत्सव के दौरान आयोजित क्रिएटिव वर्कशॉप्स लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें गोल्ड पेंट आर्ट, ग्लास पेंटिंग, ग्रोसरी बैग पेंटिंग, नेम सनग्लास डिजाइन, चार्म बार ज्वेलरी मेकिंग, फेस पेंटिंग, डूडल विद फ्रेम, राइन स्टोन आर्ट, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट, फैन आर्ट, जापानी डेकोडेन आर्ट, ट्रिंकेट ट्रे डिजाइनिंग, समर कैप कस्टमाइजेशन, मॉम एंड किड्स हैंड आर्ट तथा कैनवास पर 3-डी टेक्स्ट आर्ट जैसी कई आकर्षक एक्टिविटीज शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने अपने बनाए आर्टवर्क्स को यादगार के रूप में अपने साथ घर भी ले गए।

मदर्स डे के अवसर पर शॉपर्स को विभिन्न ब्रांड्स पर 60 प्रतिशत तक के आकर्षक ऑफर्स भी मिले। इनमें Meena Bazaar के एथनिक कलेक्शन, Forest Essentials के लग्जरी स्किनकेयर एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स, Soch और BIBA के ट्रेडिशनल आउटफिट्स, Longines की प्रीमियम घड़ियां, ALDO के फुटवियर व एक्सेसरीज़, Lakshita के फैशन कलेक्शन, Victoria’s Secret के ब्यूटी व लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, Lifestyle की फैमिली शॉपिंग रेंज तथा The Body Shop के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स शामिल रहे।

Sanjeev Sareen ने कहा, “मदर्स डे भावनाओं, अपनापन और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों का उत्सव है। ग्राहकों के लिए इस तरह के अवसर को यादगार बनाना हमारी प्राथमिकता रहती है। इस आयोजन के जरिए परिवारों को एक साथ समय बिताने का मौका मिला और हमें खुशी है कि लोगों ने इसे शानदार प्रतिक्रिया दी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular