Homeउत्तर प्रदेशकिचन में बेहोश मिले अखिलेश यादव के भाई प्रतीक, अस्पताल पहुंचते ही...

किचन में बेहोश मिले अखिलेश यादव के भाई प्रतीक, अस्पताल पहुंचते ही मौत… प्वाइजनिंग की आशंका से सनसनी

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई Prateek Yadav का निधन हो गया। वह भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने शुरुआती तौर पर इसे “सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग” का मामला बताया है। हालांकि, यह फूड प्वाइजनिंग थी या किसी अन्य चीज के सेवन से हालत बिगड़ी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अपर्णा यादव दिल्ली में थीं और सूचना मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव सक्रिय राजनीति में हैं और भाजपा की चर्चित नेताओं में गिनी जाती हैं। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है।

प्रतीक यादव दिवंगत Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, प्रतीक पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे। फिलहाल डॉक्टरों की एक पैनल पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी है और विस्तृत रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular