Homeउत्तर प्रदेशप्रतीक यादव को ससुर ने दी मुखाग्नि, क्या शास्त्रों में है इसकी...

प्रतीक यादव को ससुर ने दी मुखाग्नि, क्या शास्त्रों में है इसकी अनुमति?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का गुरुवार को बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक के ससुर अरविंद बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं और उनका कोई बेटा नहीं है। ऐसे में ससुर द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या हिंदू शास्त्रों में ससुर को दामाद का दाह संस्कार करने की अनुमति है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि परिवार में भाई मौजूद होने के बावजूद ससुर ने अंतिम संस्कार की रस्म क्यों निभाई।

इसी विषय पर  उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और शास्त्र विशेषज्ञ दुर्गेश तारे से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार का अधिकार सामान्यतः पुत्र को दिया जाता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में परिवार की सहमति और परंपरा के अनुसार अन्य करीबी रिश्तेदार भी मुखाग्नि दे सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार यदि पुत्र न हो या परिवार की ओर से निर्णय लिया जाए, तो भाई, दामाद, पुत्री या अन्य निकट संबंधी भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐसे मामलों में परिवार की इच्छा और परिस्थितियों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular