Homeउत्तर प्रदेशप्रतीक यादव को अंतिम विदाई, CM योगी और डिंपल यादव ने दी...

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई, CM योगी और डिंपल यादव ने दी श्रद्धांजलि

Prateek Yadav के निधन से यादव परिवार और उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया।

उन्हें बुधवार सुबह सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

CM योगी ने दी पुष्पांजलि

Yogi Adityanath प्रतीक यादव के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्नी Aparna Yadav हाथ जोड़कर पास में खड़ी नजर आईं।

डिंपल यादव ने जताया शोक

Dimple Yadav भी अपर्णा यादव के घर पहुंचीं और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे नेता

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया, जहां लगातार नेताओं और समर्थकों का पहुंचना जारी रहा।

Akhilesh Yadav भी अपने भाई के अंतिम दर्शन के दौरान बेहद भावुक नजर आए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पल्मोनरी एम्बोलिज़्म से थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज़्म जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ब्लड क्लॉट और कार्डिएक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular