Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं आज लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर आयोजित की जा रही है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के भी शामिल होने की संभावना है। आवास के बाहर रामधुन बज रही है और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। आसपास के इलाकों में शोक संदेश वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
प्रतीक यादव का निधन 13 मई की सुबह हुआ था। अगले दिन लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 16 मई को हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान पत्नी Aparna Yadav अपनी बेटियों के साथ मौजूद रहीं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिवार के कई सदस्य और करीबी पहुंच रहे हैं। Dimple Yadav बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट गईं, जबकि अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन भी विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंच चुके हैं।
परिवार की ओर से जारी अपील में सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम में Shivpal Singh Yadav, Aditya Yadav समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
