HomeUncategorizedप्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की कमान, 250 नुक्कड़ सभा

प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की कमान, 250 नुक्कड़ सभा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अब रायबरेली में भाई राहुल गांधी और अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होते ही प्रियंका गांधी आज यहां पहुंचेगी, जिसके बाद  वो बूथ स्तर पर चुनाव की समीक्षा करेंगी और दोनों जगहों पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करेंगी.

प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली के कार्यक्रम की जानकारी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी. वो घर-घर जाकर लागों से मुलाक़ात करेंगी और नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करेंगी.

प्रियंका गांधी ने संभाली कमान
यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कांग्रेस में कई दिनों तक असमंजस की स्थिति देखने को मिली थीं जिसके बाद नामांकन के आखिरी दिन 3 मई को राहुल गांधी ने रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के नाम का एलान किया गया. प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और दलील दी कि वो चुनावी रणनीति बनाने का काम करेंगी.

प्रियंका गांधी को अब अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों की ज़िम्मेदारी दी गई है. प्रियंका गांधी की 40 सदस्यों की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है जो आगे की रणनीति पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने दौरान सामाजिक मुद्दों समेत बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों उठाएंगी और जन-जन से संपर्क किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 250 से ज़्यादा नुक्कड़ सभाएं करेंगी. उनके रुकने के लिए गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया है.

प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले प्रदेश की सभी कमेटियों को अलर्ट रहने का संदेश दिया गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार की भी पूरी तैयारी की गई है. 3 मई को जब प्रियंका गांधी केएल शर्मा के नामांकन में आईं थी, तभी उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था कि वो 6 मई से इस क्षेत्र में रहेंगी और पूरी कमान संभालेंगी.

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली और अमेठी के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को लगाया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है. इस दौरान सपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ अपना दम दिखाते हुए दिख सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular