Homeउत्तर प्रदेशराधा स्नेह दरबार की अनोखी पहल, ‘शुभ संकल्प’ के बच्चों संग देखी...

राधा स्नेह दरबार की अनोखी पहल, ‘शुभ संकल्प’ के बच्चों संग देखी ‘कृष्ण अवतरण’ मूवी

सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा स्नेह दरबार ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘शुभ संकल्प’ संस्था के 20 बच्चों को ‘कृष्ण अवतरण’ मूवी दिखाने ले जाकर उनके साथ यादगार पल बिताए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था, जिसे देखकर संस्था की सदस्याएं भी भावुक और प्रसन्न नजर आईं।

संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि राधा स्नेह दरबार में 41 सदस्य हैं, जो हर माह एकत्र होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ राधा-कृष्ण के भजन-कीर्तन करते हैं। इसके साथ ही संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और खुशियाँ फैलाना भी है।

संस्था की सचिव राखी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सभी सदस्यों के लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि राधा स्नेह दरबार भविष्य में भी इसी तरह सेवा और सहयोग के कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था की ओर से भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की गई कि सभी सदस्य आगे भी जरूरतमंदों तक छोटी-छोटी खुशियाँ पहुँचाते रहें और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहें।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रितु अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अर्चना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, निदेशक अंजू गुप्ता सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular