Homeदेश विदेशकांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों ने किया कब्ज़ा

कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों ने किया कब्ज़ा

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के दक्षिण में स्थित गोमा शहर पर एम23 विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है. स्थानीय लोगों की ओर से जारी किए गए वीडियो में कांगो की सेना पर बढ़त हासिल करने के बाद एम23 विद्रोहियों को गोमा शहर के मुख्य रास्तों पर पेट्रोलिंग करते देखा जा सकता है, इसके बाद से दस हजार से अधिक लोग आस-पास के कस्बों में पलायन कर गए हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाखों की आबादी वाले गोमा शहर की सड़कों पर घंटों तक चली गोलीबारी और धमाकों के बाद अब सन्नाटा पसरा हुआ है.

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के विदेश मंत्री ने रवांडा पर आरोप लगाया है कि वह एम23 विद्रोहियों के समर्थन के लिए सीमा पर सैनिकों को भेज कर युद्ध भड़का रहा है.वहीं, रवांडा का कहना है कि कांगो उन सशस्त्र गुटों का समर्थन करता है जो रवांडा में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं.

कीनिया ने युद्धविराम का आह्वान किया है और यह घोषणा की है कि कांगो और रवांडा अगले दो दिनों में एक क्षेत्रीय आपातकाल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुटो फिलहाल पूर्व अफ्रीका कम्युनिटी के अध्यक्ष हैं.साल 2021 के बाद से कांगो के एक बड़े इलाके पर विद्रोही गुट एम23 का नियंत्रण है.

RELATED ARTICLES

Most Popular