Rohit Sharma एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने के दौरान परेशानी में पड़ जाती है।
दरअसल, Mumbai Indians ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला फैन दौड़ते हुए रोहित शर्मा के पास पहुंचती है और सेल्फी लेने लगती है। रोहित भी मुस्कुराते हुए फोटो के लिए तैयार हो जाते हैं।
महिला फैन पहले खुद फोटो खिंचवाती है और फिर अपने बेटे को बुलाती है। इसी दौरान अचानक उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो जाता है। फोन बंद होते ही महिला फैन घबरा जाती है, जबकि रोहित शर्मा बाकी फैंस को हाय करते हुए आगे बढ़ने लगते हैं।
जब महिला फैन ने आवाज लगाई कि “भईया फोन दे दो प्लीज, मेरा फोन ऑफ हो गया”, तब रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “तो इसमें मैं क्या करूं फिर?” हिटमैन का यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि, रोहित शर्मा ने फैन को निराश नहीं किया। थोड़ी देर रुककर उन्होंने दोबारा महिला और उसके बेटे के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद महिला फैन की खुशी देखने लायक थी।
आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे रोहित
Mumbai Indians रविवार (10 मई) को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। पिछले मैच में Rohit Sharma ने Lucknow Super Giants के खिलाफ 44 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली थी।
मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में आरसीबी से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इससे पहले इस सीजन दोनों टीमों की भिड़ंत में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया था।
