Homeउत्तर प्रदेशसरोजनीनगर बनेगा यूपी की ‘हेल्थ कैपिटल’, 1010 बेड के अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर...

सरोजनीनगर बनेगा यूपी की ‘हेल्थ कैपिटल’, 1010 बेड के अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर को मिली मंजूरी

रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, लखनऊ

मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नए परिसर में 1010 बेड वाले अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी इमरजेंसी सेंटर, नए ओपीडी ब्लॉक और टीचिंग ब्लॉक निर्माण परियोजना को मंजूरी मिलने पर सरोजनीनगर विधायक Rajeshwar Singh ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आभार जताया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 855 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 1010 बेड की क्षमता वाला आधुनिक इमरजेंसी सेंटर, अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक और 200 सीटों वाला टीचिंग ब्लॉक तैयार किया जाएगा, जिससे मरीजों के इलाज के साथ मेडिकल शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर तेजी से उत्तर प्रदेश की “हेल्थ कैपिटल” के रूप में उभर रहा है। क्षेत्र में पहले से ही Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences, Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Kalyan Singh Super Speciality Cancer Institute, Atal Bihari Vajpayee Medical University समेत कई बड़े स्वास्थ्य संस्थान मौजूद हैं।

डॉ. सिंह के मुताबिक इस परियोजना से प्रदेशभर से आने वाले गंभीर मरीजों को राजधानी में विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही चिकित्सा छात्रों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular