Homeउत्तर प्रदेशमहात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शनिवार को महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु और युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास, सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई तथा युवाओं को अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular