Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को कार्यालय आवंटन, सूची...

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को कार्यालय आवंटन, सूची जारी

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों के कार्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। राज्य संपत्ति विभाग द्वारा विधान भवन और बापू भवन सचिवालय में मंत्रियों के कक्ष तय किए गए हैं, जिन्हें आज औपचारिक रूप से सौंपा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को विधान भवन के मुख्य भवन में प्रथम तल पर कक्ष संख्या 82बी आवंटित किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर कार्यालय मिला है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को बापू भवन के तीसरे तल पर, जबकि सोमेंद्र तोमर को चौथे तल पर कार्यालय आवंटित किया गया है।

इसके अलावा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंस राज विश्वकर्मा को भी बापू भवन में अलग-अलग कक्ष दिए गए हैं।

राज्य संपत्ति विभाग ने सभी आवंटनों की सूची अंतिम रूप से तैयार कर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मंत्रियों के नए आवास आवंटन की फाइल को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता वाली समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

 संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी

कैबिनेट विस्तार के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम जल्द घोषित की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, नई टीम में लगभग 60 प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन भी रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलने पर भी विचार चल रहा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को और मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular