रिपोर्ट- प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों की सीख को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर इन शिक्षकों के नामों को अनुमोदित किया गया है।
चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, पूर्व माध्यमिक और पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
गाजियाबाद से गाजीपुर तक शिक्षकों का चयन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आगरा से संगीता शर्मा, अलीगढ़ से अमर सिंह, अम्बेडकर नगर से राम मिलन गुप्ता, अमरोहा से गीता वर्मा, अयोध्या से पंकज कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ से प्रदीप कुमार सिंह, बहराइच से प्रीति मिश्रा, बलिया से अजीत कुमार श्रीवास्तव, बलरामपुर से सलमा खान और बाराबंकी से राहुल कुमार शुक्ल का चयन हुआ है।
भदोही से ऊर्मिला देवी, बिजनौर से रचना कपूर, बदायूं से किरन देवी, बुलंदशहर से जूली मलिक, चंदौली से उषा सिंह, चित्रकूट से हरीशंकर त्रिपाठी, एटा से ओमबीर सिंह, इटावा से वीरेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद से गीता वर्मा और फतेहपुर से आनंद कुमार मिश्र को भी सूची में शामिल किया गया है।
गौतमबुद्ध नगर से अर्चना पांडेय, गाजियाबाद से ज्योत्सना गोस्वामी, गाजीपुर से संतोष कुशवाहा, गोंडा से सुनीत मित्र पाण्डेय, गोरखपुर से नवीन कुमार त्रिपाठी, हमीरपुर से नीतिराज सिंह, हापुड़ से शुचि त्यागी, हरदोई से विजया अवस्थी, हाथरस से पल्लवी चतुर्वेदी और जौनपुर से संजय कुमार मिश्र चयनित हुए हैं।
झांसी से प्रीति श्रीवास्तव, कन्नौज से सुमन लता यादव, कानपुर देहात से विनीत कुमार मिश्र, कानपुर नगर से डॉ. कामायनी शर्मा, कासगंज से धनंजय प्रताप सिंह, कौशांबी से सुमन कुशवाहा, लखीमपुर खीरी से प्रमोद कुमार, ललितपुर से प्रीति गुप्ता, लखनऊ से विनीता और महाराजगंज से राजेश कुमार उपाध्याय को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इसके अलावा महोबा से ओमप्रकाश तिवारी, मैनपुरी से सीमा कुमारी, मऊ से अनिल कुमार मौर्य, मेरठ से प्रतिभा रानी भारती, मिर्जापुर से दयानन्द मिश्र, मुरादाबाद से सुनीता रानी, पीलीभीत से सय्यदा, मुजफ्फरनगर से आरती शर्मा, प्रतापगढ़ से डॉ. देवेन्द्र सिंह, प्रयागराज से राम लखन मौर्य, रामपुर से वैलेन्टीना विक्टर, संभल से बृजकिशोर, शाहजहांपुर से अरुण कुमार गुप्ता, शामली से दिनकर चौहान, श्रावस्ती से अमिता टंडन, सिद्धार्थनगर से महेश कुमार, सीतापुर से अतुल शर्मा, सोनभद्र से मीरा सिंह, सुलतानपुर से सत्येंद्र कुमार सिंह, उन्नाव से प्रीति भारती और वाराणसी से नीलम राय का चयन हुआ है।
उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान से मिलेगा प्रोत्साहन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से उनके समर्पण और नवाचार को पहचान मिलेगी तथा प्रदेश के अन्य शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
राज्य अध्यापक पुरस्कार के जरिए विद्यालयों में बेहतर शिक्षण, नवाचार, विद्यालयी व्यवस्था और विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों को प्राथमिकता देने वाली कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
