Homeउत्तर प्रदेशयोगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न...

योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न स्पष्टता, न क्षमता

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में क्लैरिटी (स्पष्टता), कैपेसिटी (क्षमता) और क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) की कमी है। मुख्यमंत्री ने इसे जनादेश के अनादर और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया।

कांग्रेस की हताशा अराजकता की राजनीति में बदली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता का अभाव है।

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष की यह राजनीतिक सोच जनादेश के अनादर का कारण बन रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया।

गोरखपुर में पदयात्रा करेंगे योगी और नितिन नबीन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की कथित अराजकता के खिलाफ जनजागरण का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा की इस पदयात्रा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। इसके जरिए पार्टी विपक्ष के खिलाफ अपना संदेश जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular