Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार का बड़ा ऐलान: वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी, शहीदों...

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी, शहीदों के परिजनों को 50 लाख तक स्टांप ड्यूटी में छूट

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाली इस हाईप्रोफाइल शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे और उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा।

रिंकू सिंह के साथ उनकी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान रिंकू ने मुख्यमंत्री को शादी में शामिल होने का न्योता दिया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और शादी का निमंत्रण कार्ड भी चर्चा में रहा।

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह समारोह चार दिसंबर को लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, शादी की पारंपरिक रस्में परिवार के पैतृक आवास पर पूरी की जाएंगी। इस शादी में क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

शादी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन समेत कई चर्चित चेहरों के पहुंचने की चर्चा है।

8 जून 2025 को हुई थी सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने आठ जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई की थी। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही है। सगाई के बाद एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया था कि कोविड महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक फैन पेज के जरिए उनकी नजर प्रिया की तस्वीर पर पड़ी थी।

रिंकू को प्रिया पसंद आने लगी थीं, लेकिन वह उन्हें पहली बार मैसेज करने में झिझक रहे थे। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह दोस्ती में बदल गई। साल 2022 में रिंकू को एहसास हुआ कि वह प्रिया से प्यार करने लगे हैं।

दो बार टल चुकी है शादी की तारीख

रिंकू और प्रिया की शादी पहले नवंबर 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन रिंकू के क्रिकेट शेड्यूल के चलते तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। इसके बाद फरवरी 2026 में रिंकू के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। परिवार में शोक के चलते शादी एक बार फिर टाल दी गई।

अब दोनों चार दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका से खास पहचान बनाई है। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular