Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजीतमल ब्लॉक में योग शिविर, "योगा फॉर हेल्दी...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजीतमल ब्लॉक में योग शिविर, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” पर विशेष जोर

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल औरैया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड परिसर अजीतमल में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय ने की, जबकि आयोजन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सर्वेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के तहत लोगों को बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए योग के महत्व से अवगत कराया गया। योगाचार्य रामलखन शुक्ल एवं योग प्रशिक्षक डॉ. अश्वनी चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने योग की भारतीय परंपरा और इसकी वैश्विक लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को जीवनशैली बनाने के संदेश को दोहराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आशाराम राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, रामानुग्रह सिंह, श्याम सिंह भारती, नीरज कुमार, रविन्द्र कुशवाह, अवनीश त्रिपाठी, सुमन अवस्थी, रंजना पाल, गुरदेव चौहान, आशुतोष सबित, रामचंद्र शर्मा, बृजेंद्र कुमार, शैलेंद्र, मनमोहन और उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular