Homeउत्तर प्रदेशआगरा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में खड़े युवक की मौत,...

आगरा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में खड़े युवक की मौत, नीम का पेड़ भी फटा

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि युवक खेत पर मौजूद था और एक नीम के पेड़ के पास खड़ा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से युवककी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि जिस नीम के पेड़ के पास युवक खड़ा था, वह भी बिजली गिरने से फट गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

यह पूरा मामला आगरा के थाना बाह क्षेत्र के गांव राजा रामपुरा के पास का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular