आईडीएफ के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी का हसन नसरल्लाह की मौत के दावे पर बयान आया है.
आईडीएफ़ के चीफ ऑफ स्टाफ़ ने एक वीडियो संदेश साझा कर कहा है कि हम नसरल्लाह को निशाना बनाने में सफल हुए. हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि बहुत तैयारियों के बाद इसराइली सेना ने लेबनान में नसरल्लाह और हिज़्बुल्लाह मुख्यालय को एक हमले में निशाना बनाने का प्लान सक्रिय किया.
आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ़ ने कहा, “समय बिल्कुल सही था, हमने बहुत सटीक ढंग से हमला किया. हर्ज़ी हलेवी ने कहा, “हम आगे और हमले करने की क्षमता रखते हैं.
कुछ समय पहले ही आईडीएफ ने हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बारे में बयान जारी किया था. जिसके बाद आईडीएफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो क्लिप साझा की है.
हिज़्बुल्लाह ने अभी तक इसराइल के हसन नसरल्लाह को मार गिराने के दावे की पुष्टि नहीं की है.हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
