Homeदेश विदेशहरियाणा में 10 साल बाद भी कांग्रेस खाली हाथ, जयराम रमेश ने...

हरियाणा में 10 साल बाद भी कांग्रेस खाली हाथ, जयराम रमेश ने EC पर उठाए सवाल

हरियाणा में अब तक आए रुझानों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य 6 सीटों पर आगे हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग डेटा धीमी गति से अपडेट कर रहा है. क्या बीजेपी पुराना डेटा और गुमराह करने वाले ट्रेंड्स के जरिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहती है.

हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है. 12 शहरी क्षेत्रों में बीजेपी 10 पर आगे चल रही है. जबकि सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है.

महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. वे अपनी सीट से लगातार पीछे चल रही थीं. इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं. बिजबेहरा के लोगों से मिला प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा. पीडीपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा मेरा साथ दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular