चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा के चुनावी नतीजों को धीमा अपडेट किए जाने के बारे में कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने जवाब दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान 4 जून, 2024 को भी ऐसी ही मामला कांग्रेस की ओर से उठाया गया था. इस दौरान भी आयोग ने इसे ख़ारिज किया था.
चुनाव आयोग ने कहा, “हमने बताया था कि चुनावी नियमों के अनुसार मतदान केंद्रों पर गिनती होती है. आपके (कांग्रेस) ज्ञापन पर कि हरियाणा चुनाव के परिणाम वेबसाइट पर धीमे अपडेट हो रहे हैं, हम कहना चाहते हैं कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतदान केंद्रों पर गिनती उम्मीदवारों की मौजदूगी में हो रही है.”
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीम-धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है.”
कांग्रेस ने क्या कहा?
चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि नौ से ग्यारह बजे के बीच चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आ रहे परिणामों अपडेट करने में देरी हो रही है. इससे ऐसे नैरेटिव फैलाने में मदद मिलेगी, जो पूरी प्रक्रिया को कमज़ोर करेंगे.
