Homeदेश विदेशहरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी ने दी...

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन की जीत के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है, “जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में इंडिया (गठबंधन) की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है.”

उन्होंने कहा, “हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे.”

राहुल गांधी ने कहा, “सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद.”

उन्होंने कहा, “हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे.”

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छह सीटें और उनके सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें मिली हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं और वह दूसरे स्थान पर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular