मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए एनसीपीए में रखा गया है. महान हस्ती भारत रत्न ने 9 अक्टूबर की रात 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा ICU में भर्ती थे, और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
रतन टाटा दो दशक से अधिक समय तक समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी ‘टाटा संस’ के चेयरमैन रहे और इस दौरान समूह ने तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2000 में लंदन स्थित टेटली टी को 43.13 करोड़ रुपये अमेरिकी डॉलर में खरीदा, वर्ष 2004 में दक्षिण कोरिया की देवू मोटर्स के ट्रक-निर्माण परिचालन को 10.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदा, एंग्लो-डच स्टील निर्माता कोरस समूह को 11 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा और फोर्ड मोटर कंपनी से मशहूर ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा.
