Homeदेश विदेशरतन टाटा के निधन पर अमेरिकी राजदूत ने कही ये बात

रतन टाटा के निधन पर अमेरिकी राजदूत ने कही ये बात

मशहूर भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक पोस्ट शेयर किया है.उन्होंने लिखा है कि भारत और दुनिया ने आज एक बड़े दिल वाले बड़ी शख़्सियत को खो दिया.

गार्सेटी ने लिखा है, “जब मुझे राजदूत के तौर पर नामांकित किया गया था तो भारत से पहली शुभकामना रतन टाटा ने भेजी थी, जिन्होंने मेरे होमटाउन के लिए बहुत कुछ किया, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने अपने देश की समृद्धि के बारे में सोचा और हमारी दुनिया के लिए काफ़ी कुछ किया. उनकी यादें ही हमारे लिए आशीर्वाद की तरह हैं.” रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था. वो 86 वर्ष के थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular