Homeदेश विदेशरतन टाटा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, जानिए क्या...

रतन टाटा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, जानिए क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”टाटा संस के मानद चेयरमैन के निधन से दुखी हूं. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन भारतीय उद्योगों के अग्रणी नेताओं में शामिल थे. वो जनता के लिए परोपकार के काम में आगे थे.”

“उनके निधन से भारतीय समाज और इसके व्यापार जगत को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ है. उनके परिवार के सभी सदस्यों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में टाटा समूह की नैनो कार के निर्माण के लिए बनने वाले प्लांट के ज़मीन अधिग्रहण का विरोध किया था.

इस प्लांट के ख़िलाफ़ राजनीतिक आंदोलन छेड़ने के बाद उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई थी. बाद में ये प्लांट गुजरात के साणंद ले जाया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular