Homeदेश विदेशपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक,...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, क्या कहा?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है. रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, ” भारतीय उद्योग के दिग्गज श्री रतन टाटा जी के निधन से बेहद दुखी हूं. वो एक बिजनेस आइकन से कहीं ज्यादा बढ़ कर थे.

उन्होंने जिन चैरिटीज की स्थापना की और उन्हें आगे बढ़ाया उनके काम में उनकी दूरदृष्टि और मानवीयता झलकती है. उनमें सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस था. कई मौकों पर उनके साथ मिलकर काम करने की यादें अब भी मेरे दिलोदिमाग में छाई हुई हैं.”

मनमोहन सिंह

रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था. वो 86 वर्ष के थे.गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, मुंबई में रखा गया. आम लोग उनका अंतिम दर्शन कर रह हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular