Homeदेश विदेशलेबनान के यूएन बेस में घुसे इसराइली सैनिक, मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ी

लेबनान के यूएन बेस में घुसे इसराइली सैनिक, मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ी

सयुंक्त राष्ट्र ने आरोप लगाया कि इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में शांति सैनिकों के बेस पर जबरन घुसपैठ की है, जिससे लेबनान में यूएन इंटरिम फोर्स और इसराइली फोर्स के बीच मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ी हैं.

यूनिफिल यानी यूएन इंटरिम फोर्स इन लेबनान के मुताबिक, रविवार को इसराइल सेना के टैंक ने मुख्य गेट को तोड़ दिया था और बाद में गोलीबारी भी की थी, जिससे शिविर में धुआं भर गया. इस कारण 15 शांति सैनिकों को त्वचा में जलन और पेट से संबंधित समस्याएं हो गईं थीं.

हालांकि, आइडीएफ का कहना है कि घायल सैनिकों को निकालने के लिए उसने (आइडीएफ) यूनिफिल के ठिकानों में प्रवेश किया है.

इसराइल बार-बार शांति सैनिकों से दक्षिण लेबनान के इलाकों से हटने के लिए आग्रह करता रहा है, जहां लड़ाई चल रही है. यूनिफिल अब तक इसराइल के इन अनुरोधों को नकारता आया है.

लगभग 50 देशों के क़रीब 10,000 यूएन शांति सैनिक लेबनान में तैनात हैं, जिनके साथ लगभग 800 आम नागरिक भी तैनात हैं.

सन 1978 से ये सैनिक लितानी नदी और ‘‘ब्लू लाइन’’ के बीच गश्त कर रहे हैं. लेबनान और इसराइल के बीच यूएन मान्यता प्राप्त सीमा को ब्लू लाइन कहा जाता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular