ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने याह्या सिनवार की मौत के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर कई सारे पोस्ट लिए हैं. ख़ामेनेई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमास ज़िदा था और ज़िदा ही रहेगा.कमांडर याह्या सिनवार अपने शहीद साथियों के साथ शामिल हो गए हैं.”
“याह्या सिनवार जैसे व्यक्ति के लिए जिसने अपनी पूरी ज़िदगी एक क्रूर शत्रु के ख़िलाफ़ लड़ाई की, उसके लिए शहादत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं हो सकता था.”याह्या सिनवार हमास के शीर्ष नेता थे. हालिया इसराइली हमले में उनकी मौत हुई थी.
ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा, “हमेशा की तरह हम फ़लस्तीनी मुजाहिदीनों और योद्धाओं के साथ खड़े हैं. मैं हमारे भाई याह्या सिनवार की शहादत पर उनके परिवार, उनके साथियों और ईश्वर के मार्ग पर जिहाद के लिए समर्पित सभी लोगों को बधाई देता हूं, और इस क्षति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
ख़ामेनेई ने कहा कि याह्या सिनवार की मौत रेज़िस्टेंस फ़्रंट के लिए दुखद है. लेकिन शेख़ अहमद यासीन, फ़ातही शक़ाक़ी, रंतिसी, और इस्माइल हनिया के बाद भी ये मोर्चा रुका नहीं है और याह्या सिनवार की मौत के बाद भी यह आगे बढ़ेगा.
